JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
3 + 2
Back to News
General

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग2027 के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

लाडनूँ, 18 सितम्बर 2026। जैन विश्वभारती संस्थान के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत 18 सितम्बर को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में कुल 20 प्रश्न रखे गये, जिसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं को 10 मिनट का समय दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों में युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व,ज्ञान, रचनात्मक चिंतन तथा सक्रिय नागरिक सहभागिता की भावना विकसित करना था। माय भारत पोर्टल युवाओं में नेतृत्व विकास के साथ साथ उनमें कौशल निर्माण, स्वयंसेवा और राष्ट्रीय महत्व की गतिविधियों में सहभागिता के अवसर प्रदान करता है। एनएसएस स्वयंसेवकों ने इस क्विज प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दी तथा इस क्विज के माध्यम से प्रतिभागियों में निहित भारत संबंधी सामान्य ज्ञान, राष्ट्रीय विकास, युवा नेतृत्व एवं समसामयिक विषयों से संबंधित ज्ञान को परखा गया। प्रतिभागियों ने निर्धारित समय में प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जागरूकता एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय क्षमता को भी प्रोत्साहित किया। समय-समय पर आयोजित होने वाली एसी क्विज प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपने अध्ययन की जानकारी का परीक्षण करने तथा नए विषयों के बारे में जानने का अवसर मिलता है। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रतियोगिता में प्रश्नों के उत्तर देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। प्रतियोगिता से पूर्व विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत आयोजित इस क्विज प्रतियोगिता के सम्पूर्ण स्टेप्स की जानकारी दी गई तथा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के संबंध में बताया गया कि इसके माध्यम से सदैव युवाओं को नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सहभागी बनाने पर विशेष बल दिया जाता है। इस दौरान जो विद्यार्थी माई भारत पोर्टल से अनभिज्ञ थे उन्हें स्वयंसेवकों द्वारा सहायता कर इस महनीय पोर्टल के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। संपूर्ण शिविर को इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय प्रभारियों अभिषेक चारण एवं डॉ. अमिता जैन द्वारा संचालित किया गया।

Share:
Latest News