JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
7 + 9
Back to News
General

लाडनूँ में ‘नशा मुक्त परिवार महामैराथन 2026’ का आयोजन

लाडनूँ में ‘नशा मुक्त परिवार महामैराथन 2026’ का आयोजन

जन-जन को किया नशामुक्ति के लिए जागरूक, लिया कभी नशा नहीं करने का संकल्प

लाडनूँ, 6 अक्टूबर 2026। जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों और अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में ‘राष्ट्रव्यापी नशामुक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत यहां बस स्टेंड स्थित सुखदेव आश्रम जैन मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर पहली पट्टी होते हुए जैन विश्व भारती स्थित महाश्रमण विहार तक विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस ‘नशामुक्त परिवार महामैराथन 2026’ में एनएसएस के स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मैराथन दौड़ के सभी प्रतिभागियों ने हाथों में नशामुक्ति से संबंधित जागरूकता संदेश, नारे एवं स्लोगन लेकर प्रदर्शन भी किया। पूरे मार्ग में इन सबने आमजन को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त जीवन अपनाने तथा परिवार एवं समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से “नशा मुक्त परिवार-स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज” का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन, सकारात्मक जीवनशैली एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों एवं युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम ने स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता को रेखांकित किया। इस ‘नशामुक्त परिवार महामैराथन 2026’ का आयोजन विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा नशामुक्त परिवार, स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का संदेश देने के लिए किया गया और इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति के लिए सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share:
Latest News