JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
9 + 6
Back to News
General

सभी संकाय सदस्यों ने साहित्य का अध्ययन कर मनाया स्वाध्याय दिवस

लाडनूँ, 9 सितम्बर 2026। जैन विश्वभारती संस्थान में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ के संरक्षण तथा मार्गदर्शन में चल रहे पर्यूषण महापर्व 2026 के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों के दूसरे दिन अहिंसा एवं शांति विभाग द्वारा स्वाध्याय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में जैन एवं तुलनात्मक धर्म तथा दर्शन विभाग की सहायक आचार्य ईरया जैन ने स्वाध्याय विषय पर गीत प्रस्तुत किया। इसके पश्चात सभी विभागों के विभागाध्यक्षों एवं संकाय सदस्यों ने विभिन्न विषयों की पुस्तकों अध्ययन कर इस दिवस को व्यावहारिक एवं साक्षात रूप प्रदान किया। स्वाध्याय की प्रक्रिया के पश्चात अहिंसा और शांति विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना कुंडलिया ने सभी से जिन पुस्तकों का अध्ययन किया। उनके बारे में अपने संक्षिप्त विचार भी साझा करने का अनुरोध किया। सभी ने स्वाध्याय की प्रक्रिया के दौरान किए गए अध्ययन के बारे में अपने संक्षिप्त अनुभूति रखी। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रेखा तिवाड़ी, राजस्थानी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांत व्यास, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन, योग एवं जीवन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. युवराज सिंह खंगारोत, जैन एवं तुलनात्मक धर्म तथा दर्शन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रामदेव साहू, आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र सिंह राठौड़ आदि के साथ सभी विभागों के संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। अंत में विभाग की सहायक आचार्य डॉ. लिपि जैन ने सभी का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संयोजन सहायक आचार्य डॉ.बलबीर सिंह ने किया।

Share:
Latest News