अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में जैन विश्वभारती संस्थान में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
पुरुष, पुस्तक एवं पंथ से प्रतिष्ठित है भारत भूमि - अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण
26 जनवरी 2022। जैन विश्वभारती संस्थान में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में मनाया गया। इस अवसर पर आचार्यश्री ने उद्बोधन देते हुए यह बतलाया कि भारत लोकतंत्र का सबसे विशाल देश है। लोकतंत्रात्मक व्यवस्था में जनता-जनार्दन का अत्यधिक महत्त्व है। यह भारत भूमि पुरुष, पुस्तक एवं पंथ से प्रतिष्ठित है, जिसके कारण इस भारत भूिम का वैशिष्ट्य विश्व में आदर के साथ स्वीकार किया जाता है। यहां का पुरुष अथवा युवा, जो अपने पुरुषार्थ के बल पर अनेक क्षेत्रों को समृद्ध किये हुए है, यहां के युवाओं का वैश्विक अवदान भी दृष्टिगोचर होता है। विभिन्न परम्पराओं की पुस्तकें, जो इस भारतभूमि को विभिन्न ज्ञान-विज्ञानों से समृद्ध किये हुए है, उनमें जैनागमों, बौद्ध त्रिपिटकों एवं वैदिक उपनिषद, भगवद् गीता आदि यहां के पुरुषों के लिए मार्गदर्शक के रूप में दृष्टिगोचर होते हैं। इनमें निहित ज्ञान-निधि को पथ-प्रदर्शक के रूप में भी देखा जा सकता है। इस भारतभूमि में निहित विभिन्न परम्पराओं के पंथ के अवदान भी महत्त्वपूर्ण हैं। अनुशास्ता ने आगे यह भी कहा कि आजादी का मतलब स्वतंत्रता है, न कि स्वच्छन्दता। इस अन्तर को आचार्यश्री ने सड़क पर लेटे हुए एक व्यक्ति द्वारा किये जा रहे स्वतंत्रता-उद्घोष का उदाहरण देते हुए स्पष्ट किया। उन्होंने यह भी बताया कि देश के प्रत्येक नागरिक को आत्मानुशासित होकर अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए। देश का प्रत्येक व्यक्ति अगर अपने कर्त्तव्य और उत्तरदायित्व के प्रति जागरुक रहेगा तो इस भारतभूमि में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था जन्म नहीं ले सकती। अंत में आचार्यश्री ने संस्थान में हो रहे विकास के प्रति संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर जैन विश्वभारती संस्थान के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने यह बताया कि आज का दिन उन क्रान्तिकारियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपने त्याग एवं बलिदान से इस देश को आजाद करवाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें भी याद करने का दिन है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत में सुशासन स्थापित करने के लिए लम्बे प्रयासों के बाद संविधान के रूप में व्यवस्थाओं का एक ऐसा दस्तावेज प्रस्तुत किया, जिस पर चलते हुए भारत विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहा है। यह वो देश है, जिसमें 60 प्रतिशत युवा अपने महत्त्वपूर्ण योगदानों से न केवल देश को बल्कि विश्व को भी प्रतिष्ठित कर रहे हैं। अनुशास्ता का आज का आगमन हमें अक्षय-ऊर्जा प्रदान कर रहा है, जिससे हम संस्थान के विकास में चार चांद लगा सकते हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महासभा के अध्यक्ष सुरेश चंद गोयल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सही मायने में स्वराज का दिन तो आज है। 15 अगस्त को तो हम आजाद हुए थे किन्तु अपना संविधान प्रस्तुत करके आज के दिन स्वराज को प्राप्त किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद एनसीसी की छात्राओं ने तिरंगे झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर संस्थान के विकास में विशेष योगदान देने वाले श्री रमेशजी गोयल एवं पुखराजजी बडोला का उत्तरीय एवं संस्थान का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में एनसीसी की छात्राओं को रैंक भी प्रदान की। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. युवजराजसिंह खंगारोत ने किया। इस अवसर पर जैन विश्व भारती के पूर्व अध्यक्ष धरमचंद लूंकड़ एवं रमेश कुमार बोहरा, जैन विश्व भारती के मंत्री प्रमोद बैद, मुख्य ट्रस्टी अमरचंद लूंकड़, मूलचंद नाहर, पुखराज बडोला, केवलचन्द माण्डोत, संस्थान के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनिश्री कुमार श्रमण, मुनिश्री कीर्तिकुमार, मुनिश्री विश्रुत कुमार, प्रो. नलिन के. शास्त्री, प्रो. आनन्दप्रकाश त्रिपाठी, प्रो. बी.एल. जैन, कुलसचिव रमेश कुमार मेहता आदि उपस्थित थे।
Latest from
- जैन विश्व भारती संस्थान में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन
- महिला स्वतंत्रता सेनानी मणिबेन के जीवन व कार्यों को याद किया
- मान, सम्मान और गौरव की भाषा है हिन्दी- प्रो. जैन
- व्यक्तित्व विकास के लिए आत्मविश्वास व अनुशासन अधिक जरूरी- नाहटा
- क्षमा के आदान-प्रदान से बन सकता है कार्य-व्यवहार और जीवन शुद्ध- कुलपति प्रो. दूगड़
- छात्राओं ने टैलेंट को प्रस्तुत कर गीत, नृत्य, काॅमेडी से सबको किया प्रभावित
- गणेश चतुर्थी कार्यक्रम में भजन-वंदना, श्लोक, आरती, की प्रस्तुति
- पर्युषण पर्वाराधना कार्यक्रम के तहत ध्यान दिवस मनाया
- पर्युषण पर्व के छठे दिन ‘जप दिवस’ मनाया
- त्याग से जीवन में नियंत्रण और समता भाव बढते हैं- मुनिश्री कौशल कुमार
- शिक्षक सिखाते हैं जीवन को सफल बनाने की कला- प्रो. दूगड़
- दीक्षारंभ कार्यक्रम के चैथे दिन शिक्षक दिवस आयोजित
- दीक्षारंभ कार्यक्रम के तीसरे दिन व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान, योग का महत्व बताया
- वाणी संयम के साथ मितभाषिता भी सफल जीवन के लिए जरूरी- प्रो. त्रिपाठी
- जीवन में दृष्टिकोण परिवर्तन एवं ‘सकारात्मक’ बनने के तरीके बताए
- वास्तुदोष के प्रभाव एवं निराकरण के वैज्ञानिक उपाय पर व्याख्यान आयोजित
- सात दिवसीय पर्युषण पर्व में ‘सामायिक दिवस’ मनाया
- पर्युषण पर्व सप्ताह में दूसरे दिवस ‘स्वाध्याय दिवस’ मनाया
- प्राकृत भाषा और साहित्य में निहित है भारतीय संस्कृति का मर्म- प्रो. अनेकान्त जैन
- योगासन स्वस्थ एवं फिट रहने का महत्वपूर्ण आधार
- फिट इंडिया शपथ कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन
- दो छात्राओं का नेवी और सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्तियां
- एन.एस.एस. द्वारा बैडमिंटन खेल का आयोजन
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर जागरूकता रैली निकाली
- छात्राध्यापिकाओं ने जन्माष्टमी पर्व मनाया, नृत्य व भजनों से कृष्ण को रिझाया
- युवा अहिंसा प्रशिक्षण शिविर: शांतिपूर्ण समाज का आधार
- राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
- संस्कृत दिवस व रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित
- मेहंदी और लहरिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
- सात दिवसीय ‘रैगिग अपराध निषेध’ कार्यशाला का आयोजन
- वैदिक परम्परा में निहित हैं जीव और प्राण कीे वैज्ञानिकता के सूत्र- डाॅ. साहू
- एंटी रैगिंग जागरूकता एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित
- सात दिवसीय ‘रैगिग अपराध निषेध’ कार्यशाला का आयोजन
- जैविभा विश्वविद्यालय में 78वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया
- ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन, लोगों को किया प्रेरित
- भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर व्याख्यान आयोजित
- सात दिवसीय रैगिंग अपराध निषेध कार्यक्रम में तृतीय दिवस पीजी स्टुडेंट्स की कार्यशाला का आयोजन
- रैगिंग और नशावृति शिक्षा के लिए अवरोधक होते हैं, रेका जाना जरूरी- डॉ. कौशिक
- सात दिवसीय एंटी रैगिग कार्यशाला का आयोजन
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्वामी, ठोलिया व बुरड़क तीनों प्रथम रही
- प्रख्यात लेखक मुंशी प्रेमचंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘आख्यानमणिकोश’ ग्रंथ पर प्राकृत मासिक व्याख्यानमाला का 37वां व्याख्यान आयोजित
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं, प्रोफेसर्स आदि ने पेड़ लगाए
- जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर विचार
- जैन विश्वभारती संस्थान की एलसीसी छात्राओं ने गोल्उ व सिल्वर मैडल जीते
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
- संस्थान में राजस्थानी भाषा अकादमी के सप्त दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय राजस्थानी समर स्कूल का आयोजन
- कॅरियर की संभावनाओं के अनेक द्वार खोलता जैविभा विश्वविद्यालय का योग एवं जीवन विज्ञान विभाग
- लाडनूँ में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का सफल उपक्रम- आचार्य महाप्रज्ञ नेचुरोपैथी सेंटर जहां किसी मरीज के लिए निराशा की कोई जगह नहीं है