स्थानकवासी जैन आचार्य शिवमुनि से इन्दौर में भेंट
संस्थान में भगवान महावीर के आत्मस्थ ध्यान पर हो शोध - आचार्य शिवमुनि
इन्दौर, 9 नवम्बर, 2017। जैन धर्म के विभिन्न सम्प्रदायों के आचार्यों के संवाद एवं सम्पर्क कार्यक्रम के अन्तर्गत 9 नवम्बर, 2017 को जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) को एक प्रतिनिधि-मण्डल ने कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ के नेतृत्व में जैन स्थानकवासी सम्प्रदाय के आचार्य शिवमुनिजी के दर्शन इन्दौर में किये। साथ में दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्दप्रकाश त्रिपाठी तथा अहिंसा एवं शांति विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. जुगलकिशोर दाधीच थे। संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने आचार्यश्री को निवेदन किया कि जैन विश्वभारती संस्थान दुनिया का प्रथम जैन विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय के संरक्षण, संवर्द्धन एवं संपोषण की जिम्मेदारी केवल तेरापंथ समाज की ही नहीं अपितु सम्पूर्ण जैन समाज की होनी चाहिए। इस संस्थान के प्रेरणास्रोत आचार्यश्री तुलसी एवं आचार्यश्री महाप्रज्ञ दृष्टिकोण बहुत व्यापक था। इसी व्यापक दृष्टिकोण के कारण सभी सम्प्रदाय के साधु-साध्वियों के लिए इस संस्थान द्वारा अध्ययन की निःशुल्क व्यवस्था की गई। मेरी यही कोशिश है कि गुरुदेव तुलसी के व्यापक दृष्टिकोण को चरितार्थ किया जाये और जैन समाज के सभी आचार्यों तक पहुंचा जाये। कुलपति ने आचार्यश्री को निवेदन किया कि विराट आपका व्यक्तित्व है। आपकी साधना उत्कृष्ट कोटि की है। आपके पास हमारा आगमन इसीलिए हुआ है कि आप आचार्यों के मार्गदर्शन से संस्थान को गति दी जाये।
आचार्यश्री शिवमुनि ने कुलपति से संस्थान विकास की बात सुनकर कहा कि संस्थान अच्छा कार्य कर रहा है। हमारे संघ के बहुत सारे साधु-साध्वियां बी.ए., एम.ए. एवं पी-एच्.डी. भी कर चुके हैं और कई कर भी रहे हैं। संस्थान की सेवाएँ सराहनीय हैं। सुझाव रूप में उन्होंने कहा कि संस्थान में ध्यान-योग पर शोध होना चाहिए। भगवान महावीर आत्मस्थ थे। उनके आत्मस्थ ध्यान पर शोध हो तो अच्छा होगा। कुलपति ने कहा कि आचार्यवर! संस्थान में शोध का क्रम निरन्तर चल रहा है। विशिष्ट शोध के लिए संस्थान में किसी व्यक्ति विशेष के नाम से चेयर स्थापित करने की व्यवस्था है। यदि इस दिशा में आपके श्रावक आगे आते हैं तो उस चेयर के अन्तर्गत इस प्रकार के ध्यान पर शोध और अन्य गतिविधियां संचालित हो सकती हैं। इस प्रकार कुलपति से आचार्यश्री की बहुत ही सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे भविष्य की संभावनाएँ बनी हैं। इस अवसर पर प्रो. आनन्दप्रकाश त्रिपाठी ने संस्थान का परिचय दिया और कुलपति ने संस्थान का साहित्य, ब्रोशर, संस्थान की पत्रिकाएँ आचार्यश्री को भेंट कीं। युवाचार्य महेन्द्रऋषि के दर्शन कर संस्थान की गतिविधियों से परिचय कराकर उनका भी मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। अंत में डाॅ. जुगलकिशोर दाधीच ने आभार व्यक्त किया।
Latest from
- जैन विश्व भारती संस्थान में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन
- महिला स्वतंत्रता सेनानी मणिबेन के जीवन व कार्यों को याद किया
- मान, सम्मान और गौरव की भाषा है हिन्दी- प्रो. जैन
- व्यक्तित्व विकास के लिए आत्मविश्वास व अनुशासन अधिक जरूरी- नाहटा
- क्षमा के आदान-प्रदान से बन सकता है कार्य-व्यवहार और जीवन शुद्ध- कुलपति प्रो. दूगड़
- छात्राओं ने टैलेंट को प्रस्तुत कर गीत, नृत्य, काॅमेडी से सबको किया प्रभावित
- गणेश चतुर्थी कार्यक्रम में भजन-वंदना, श्लोक, आरती, की प्रस्तुति
- पर्युषण पर्वाराधना कार्यक्रम के तहत ध्यान दिवस मनाया
- पर्युषण पर्व के छठे दिन ‘जप दिवस’ मनाया
- त्याग से जीवन में नियंत्रण और समता भाव बढते हैं- मुनिश्री कौशल कुमार
- शिक्षक सिखाते हैं जीवन को सफल बनाने की कला- प्रो. दूगड़
- दीक्षारंभ कार्यक्रम के चैथे दिन शिक्षक दिवस आयोजित
- दीक्षारंभ कार्यक्रम के तीसरे दिन व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान, योग का महत्व बताया
- वाणी संयम के साथ मितभाषिता भी सफल जीवन के लिए जरूरी- प्रो. त्रिपाठी
- जीवन में दृष्टिकोण परिवर्तन एवं ‘सकारात्मक’ बनने के तरीके बताए
- वास्तुदोष के प्रभाव एवं निराकरण के वैज्ञानिक उपाय पर व्याख्यान आयोजित
- सात दिवसीय पर्युषण पर्व में ‘सामायिक दिवस’ मनाया
- पर्युषण पर्व सप्ताह में दूसरे दिवस ‘स्वाध्याय दिवस’ मनाया
- प्राकृत भाषा और साहित्य में निहित है भारतीय संस्कृति का मर्म- प्रो. अनेकान्त जैन
- योगासन स्वस्थ एवं फिट रहने का महत्वपूर्ण आधार
- फिट इंडिया शपथ कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन
- दो छात्राओं का नेवी और सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्तियां
- एन.एस.एस. द्वारा बैडमिंटन खेल का आयोजन
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर जागरूकता रैली निकाली
- छात्राध्यापिकाओं ने जन्माष्टमी पर्व मनाया, नृत्य व भजनों से कृष्ण को रिझाया
- युवा अहिंसा प्रशिक्षण शिविर: शांतिपूर्ण समाज का आधार
- राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
- संस्कृत दिवस व रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित
- मेहंदी और लहरिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
- सात दिवसीय ‘रैगिग अपराध निषेध’ कार्यशाला का आयोजन
- वैदिक परम्परा में निहित हैं जीव और प्राण कीे वैज्ञानिकता के सूत्र- डाॅ. साहू
- एंटी रैगिंग जागरूकता एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित
- सात दिवसीय ‘रैगिग अपराध निषेध’ कार्यशाला का आयोजन
- जैविभा विश्वविद्यालय में 78वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया
- ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन, लोगों को किया प्रेरित
- भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर व्याख्यान आयोजित
- सात दिवसीय रैगिंग अपराध निषेध कार्यक्रम में तृतीय दिवस पीजी स्टुडेंट्स की कार्यशाला का आयोजन
- रैगिंग और नशावृति शिक्षा के लिए अवरोधक होते हैं, रेका जाना जरूरी- डॉ. कौशिक
- सात दिवसीय एंटी रैगिग कार्यशाला का आयोजन
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्वामी, ठोलिया व बुरड़क तीनों प्रथम रही
- प्रख्यात लेखक मुंशी प्रेमचंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘आख्यानमणिकोश’ ग्रंथ पर प्राकृत मासिक व्याख्यानमाला का 37वां व्याख्यान आयोजित
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं, प्रोफेसर्स आदि ने पेड़ लगाए
- जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर विचार
- जैन विश्वभारती संस्थान की एलसीसी छात्राओं ने गोल्उ व सिल्वर मैडल जीते
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
- संस्थान में राजस्थानी भाषा अकादमी के सप्त दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय राजस्थानी समर स्कूल का आयोजन
- कॅरियर की संभावनाओं के अनेक द्वार खोलता जैविभा विश्वविद्यालय का योग एवं जीवन विज्ञान विभाग
- लाडनूँ में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का सफल उपक्रम- आचार्य महाप्रज्ञ नेचुरोपैथी सेंटर जहां किसी मरीज के लिए निराशा की कोई जगह नहीं है