एनसीसी छात्राओं को बी व सी सर्टिफिकेट्स वितरित किए

समाज में अच्छा नागरिक बनने का प्रशिक्षण देता है एनसीसी- सुबेदार मेजर अजीत सिंह

लाडनूँ, 07 अक्टूबर 2022। जैन विश्वभारती संस्थान में चल रही 3 राज गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स को एटीसी केम्प की परीक्षाएं उतीर्ण करने पर सी और बी सर्टिफिकेट वितरित किए गए। ये प्रमाण पत्र यहां छात्राओं को जोधपुर बटालियन से आए सुबेदार मेजर अजीतसिंह व हवलदार महावीर सिंह तथा एनसीसी प्रभारी लेफिट्नेंट डॉ. आयुषी दाधीच व आचार्य कालूकन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने प्रदान किए। इस अवसर पर सुबेदार मेजर अजीतसिंह ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर सबसे बड़ा संगठन है, जिसमें लगभग 15 लाख एनसीसी कैडेट हैं। कैडेट्स का प्रशिक्षण समाज में अच्छा नागरिक बनने की दिशा में जीवन में एकता और अनुशासन अपनाना सिखाता है। एनसीसी का उद्देश्य कैडेट्स का सर्वांगीण विकास करना है। ये कैडेट समाज में फैली हुई विभिन्न बुराइयों को दूर करने के लिए जागरण अभियान चलाते हैं, रैलियों का आयोजन भी करते हैं। प्राचार्य प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि इस अवसर पर बताया कि अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अच्छे से मेहनत करनी चाहिए। लेफ्टिनेंट डॉ. आयुषी ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read 9063 times

Latest from