जैविभा विश्वविद्यालय के कार्मिकों व विद्यार्थियों ने किए अनुशास्ता के दर्शन
जीवन में अच्छी चेतना के लिए शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश जरूरी- आचार्यश्री महाश्रमण
लाडनूँ, 2 अगस्त 2022। आचार्यश्री महाश्रमण ने कहा है कि शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है। शिक्षक ज्ञान का आदान-प्रदान करता है, उसमें संस्कारों का समावेश होने पर उनका मूल्य बढ जाता है। जीवन में शिक्षा का महत्व है और संस्कार भी उसके महत्व को बढा देते हैं। जीवन में संस्कार अच्छे होने पर चेतना भी अच्छी रहती है। वे जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय के कार्मिकों व विद्यार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के नाम में जैन जुड़ा है, जो वीतरागता का सूचक है। यह धर्म व दर्शन से जुड़ा हुआ शब्द है। इस विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ अध्यात्म के विकास भी किया जाना चाहिए, ताकि जैन नाम की सार्थकता हो। उन्होंने विकास के लिए एकाग्रता व परिश्रम के महत्व को भी बताया। विश्वविद्यालय के अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण छापर में चातुर्मास प्रवास कर रहे हैं, उनके दर्शनार्थ एवं उनसे पाथेय प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय के सभी स्टाफ एवं छात्राएं छापर पहुंची थी।
जैन व बौद्ध संस्कृतियों का परस्पर आदान-प्रदान जरूरी
पूर्व कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण को विश्वविद्यालय की प्रगति की जानकारी दी और भावी कार्यक्रमों के बारे में बताया। प्रो. दूगउत्र ने बताया कि विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शीघ्र ही जैन व बौद्ध धर्म के उपदेशकों व शिक्षकों का एक सम्मेलन रखा जाएगा, ताकि दोनों संस्कृतियों का परस्पर आदान-प्रदान संभव हो सके। इसके अलावा राजस्थान की लोक-संस्कृति का एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की एक कांफ्रेंस शीघ्र ही आयोजित करने की जानकारी भी दी। इनके अलावा प्रो. दूगड़ ने कार्मिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं एवं जैनविद्या, प्राकृत व संस्कृत के सम्बंध में योजनाओं के संचालन के बारे में बताया। दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने भी संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताते हुए प्रत्येक मंगलवार को दर्शनार्थ छापर आने के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने सबके द्वारा प्रतिदिन काम या अध्ययन-अध्यापन शुरू होने से पूर्व नियमित रूप से प्रार्थना व ध्यान करने के बारे में भी बताया। इस अवसर पर कुलसचिव रमेश कुमार मेहता, विताधिकारी राकेश कुमार जैन, प्रो. नलिन के. शास्त्री, प्रो. बीएल जैन, डॉ. प्रद्युम्नसिंह शेखावत, डॉ. रविन्द्र सिंह राठौड़, डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. प्रगति भटनागर, डॉ. विनोद कस्वा, प्रगति चौरड़िया, डॉ. आयुषी शर्मा, डॉ. जेपी सिंह, पंकज भटनागर, दीपाराम खोजा आदि उपस्थित रहे।
Latest from
- जैन विश्व भारती संस्थान में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन
- महिला स्वतंत्रता सेनानी मणिबेन के जीवन व कार्यों को याद किया
- मान, सम्मान और गौरव की भाषा है हिन्दी- प्रो. जैन
- व्यक्तित्व विकास के लिए आत्मविश्वास व अनुशासन अधिक जरूरी- नाहटा
- क्षमा के आदान-प्रदान से बन सकता है कार्य-व्यवहार और जीवन शुद्ध- कुलपति प्रो. दूगड़
- छात्राओं ने टैलेंट को प्रस्तुत कर गीत, नृत्य, काॅमेडी से सबको किया प्रभावित
- गणेश चतुर्थी कार्यक्रम में भजन-वंदना, श्लोक, आरती, की प्रस्तुति
- पर्युषण पर्वाराधना कार्यक्रम के तहत ध्यान दिवस मनाया
- पर्युषण पर्व के छठे दिन ‘जप दिवस’ मनाया
- त्याग से जीवन में नियंत्रण और समता भाव बढते हैं- मुनिश्री कौशल कुमार
- शिक्षक सिखाते हैं जीवन को सफल बनाने की कला- प्रो. दूगड़
- दीक्षारंभ कार्यक्रम के चैथे दिन शिक्षक दिवस आयोजित
- दीक्षारंभ कार्यक्रम के तीसरे दिन व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान, योग का महत्व बताया
- वाणी संयम के साथ मितभाषिता भी सफल जीवन के लिए जरूरी- प्रो. त्रिपाठी
- जीवन में दृष्टिकोण परिवर्तन एवं ‘सकारात्मक’ बनने के तरीके बताए
- वास्तुदोष के प्रभाव एवं निराकरण के वैज्ञानिक उपाय पर व्याख्यान आयोजित
- सात दिवसीय पर्युषण पर्व में ‘सामायिक दिवस’ मनाया
- पर्युषण पर्व सप्ताह में दूसरे दिवस ‘स्वाध्याय दिवस’ मनाया
- प्राकृत भाषा और साहित्य में निहित है भारतीय संस्कृति का मर्म- प्रो. अनेकान्त जैन
- योगासन स्वस्थ एवं फिट रहने का महत्वपूर्ण आधार
- फिट इंडिया शपथ कार्यक्रम का आयोजन
- जैन विश्व भारती संस्थान में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन
- दो छात्राओं का नेवी और सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्तियां
- एन.एस.एस. द्वारा बैडमिंटन खेल का आयोजन
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर जागरूकता रैली निकाली
- छात्राध्यापिकाओं ने जन्माष्टमी पर्व मनाया, नृत्य व भजनों से कृष्ण को रिझाया
- युवा अहिंसा प्रशिक्षण शिविर: शांतिपूर्ण समाज का आधार
- राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
- संस्कृत दिवस व रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित
- मेहंदी और लहरिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
- सात दिवसीय ‘रैगिग अपराध निषेध’ कार्यशाला का आयोजन
- वैदिक परम्परा में निहित हैं जीव और प्राण कीे वैज्ञानिकता के सूत्र- डाॅ. साहू
- एंटी रैगिंग जागरूकता एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित
- सात दिवसीय ‘रैगिग अपराध निषेध’ कार्यशाला का आयोजन
- जैविभा विश्वविद्यालय में 78वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया
- ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन, लोगों को किया प्रेरित
- भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर व्याख्यान आयोजित
- सात दिवसीय रैगिंग अपराध निषेध कार्यक्रम में तृतीय दिवस पीजी स्टुडेंट्स की कार्यशाला का आयोजन
- रैगिंग और नशावृति शिक्षा के लिए अवरोधक होते हैं, रेका जाना जरूरी- डॉ. कौशिक
- सात दिवसीय एंटी रैगिग कार्यशाला का आयोजन
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्वामी, ठोलिया व बुरड़क तीनों प्रथम रही
- प्रख्यात लेखक मुंशी प्रेमचंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- ‘आख्यानमणिकोश’ ग्रंथ पर प्राकृत मासिक व्याख्यानमाला का 37वां व्याख्यान आयोजित
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं, प्रोफेसर्स आदि ने पेड़ लगाए
- जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर विचार
- जैन विश्वभारती संस्थान की एलसीसी छात्राओं ने गोल्उ व सिल्वर मैडल जीते
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
- संस्थान में राजस्थानी भाषा अकादमी के सप्त दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय राजस्थानी समर स्कूल का आयोजन
- कॅरियर की संभावनाओं के अनेक द्वार खोलता जैविभा विश्वविद्यालय का योग एवं जीवन विज्ञान विभाग
- लाडनूँ में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का सफल उपक्रम- आचार्य महाप्रज्ञ नेचुरोपैथी सेंटर जहां किसी मरीज के लिए निराशा की कोई जगह नहीं है