संस्थान का दिल्ली के पूर्व संयुक्त पुलिस आयुक्त उदय सहाय आईपीएस ने दौरा किया।

लाडनूँ, 7 मार्च 2022। दिल्ली के पूर्व संयुक्त पुलिस आयुक्त उदय सहाय आईपीएस ने जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं और अनुशासन व सिद्धांतों की जानकारी प्राप्त की तथा अनुशास्ता के नियंत्रण के साथ जैन संतों के निरन्तर सान्निध्य व आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ होने वाले शिक्षण का उपयोगी पाया। भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत उदय सहाय छह दिनों तक यहां अपने शोध कार्य के लिए प्रवास करेंगे। वे जैन विश्वकोश पर अपनी विश्व स्तरीय पुस्तक के लिए आचार्य महाश्रमण और अन्य आचार्यों पर काम कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ से भी मुलाकात की और विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी लेने के साथ चर्चा करते हुए कुलपति से अनेक बिन्दुओं पर ज्ञानवर्द्धन किया। कुलपति प्रो. दूगड़ व ओएसडी प्रो. नलिन के. शास्त्री ने उनका शॉल-पट्ट, प्रतीक चिह्न, साहित्य आदि प्रदान करके उनका व उनकी पत्नी का स्वागत व सम्मान किया।

Read 9561 times

Latest from