JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
9 + 6
Back to News
General

प्रतिवर्ष किये जाने वाले गरबा नृत्य प्रतियोगिता का वर्चुअल आयोजन

गरबा नृत्य की वर्चुअल प्रतियोगिता में स्नेहा व दिव्यता रही प्रथम

लाडनूँ, 30 अक्टूबर 2020। जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के तत्वावधान में प्रतिवर्ष किये जाने वाले गरबा नृत्य प्रतियोगिता का वर्चुअल आयोजन इस साल कोरोना प्रकोप को ध्यान में रखते हुये ऑनलाईन आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा शुक्रवार को यहां प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर स्नेहा पारीक व दिव्यता कोठारी रही। द्वितीय स्थान पर प्रीति फूलफगर और तृतीय स्थान पर निकिता लोढा रही। सांत्वना पुरस्कार के लिये कल्पना सोलंकी व भूमि प्रजापत का चयन किया गया। प्रतियोगिता में अधिकतम 3 मिनट के एकल गरबा नृत्य का वीडियो अपलोड करना था। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नुपूर जैन, प्रगति चैरड़िया व डॉ. पुष्पा मिश्रा रही। समन्वयक डाॅ. प्रगति भटनागर ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कृत करने के अलावा इस गरबा प्रतियोगिता में सहभागी बने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कियेे।

Share:
Latest News