JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
2 + 9
Back to News
General

जिला कलेक्टर पुखराज सैन ने लाडनूं में मुनिश्री जयकुमार के दर्शन किए और आध्यात्मिक चर्चा की

जिला कलेक्टर पुखराज सैन ने लाडनूं में मुनिश्री जयकुमार के दर्शन किए और आध्यात्मिक चर्चा की

जिला के विकास के लिए श्रेष्ठिजनों का सहयोग आवश्यक- सैन

लाडनूँ, 27 सितम्बर 2024। जिला कलेक्टर पुखराज सैन ने कहा है कि भौतिक और आध्यात्मिक दोनों विकास जरूरी होते हैं। व्यक्ति अपनी भौतिक उन्नति तो कर लेता है, लेकिन आत्मिक उन्नति के बिना पूर्ण विकास संभव नहीं होता। वे यहां जैन विश्व भारती में विराजित तपस्वी मुनिश्री जयकुमार के दर्शन करने आए थे। डीडवाना-कुचामन जिले में पदस्थापन और कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला कलेक्टर ने मुनिश्री जयकुमार के दर्शन करके उनसे आशीर्वाद लेने के साथ आध्यात्मिक चर्चा भी की। इस अवसर पर जैन विश्वभारती संस्थान के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने उनका सम्मान किया। जिला कलेक्टर पुखराज सैन ने योग, अध्यात्म और भारतीय मूल्यों एवं संस्कृति पर बातचीत करते हुए जैन विश्व भारती एवं विश्वविद्यालय के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। कुलपति प्रो. दूगड़ ने उन्हें विश्वविद्यालय में संचालित योग एवं जीवन विज्ञान, अहिंसा एवं शांति, जैन एवं प्राच्य विद्या, पांडुलिपि संरक्षण आदि गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने जिले के विकास के सम्बंध में भी विचार-विमर्श किया और औद्योगिक घरानों एवं सेठजनों का सहयोग जिले के विकास के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार भी मौजूद रहे।

Share:
Latest News