JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
6 + 3
Back to News
General

बसंत पंचमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

लाडनूँ, 23 जनवरी 2026।

संस्थान के शिक्षा विभाग में बसंत पंचमी का कार्यक्रम विभागाध्यक्ष प्रो.बनवारी लाल जैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रो. जैन ने कार्यक्रम में कहा कि माँ सरस्वती ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी हैं। वे हमें सिखाती हैं कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह हमारे विचारों, आचरण और जीवन मूल्यों को भी परिष्कृत करती है। इस दिन विद्यार्थी विद्या प्राप्ति का संकल्प लेते हैं और अपने जीवन में सत्य, अनुशासन और सृजनात्मकता को अपनाने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर वनिता और निशिता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सुनीता, मुस्कान, निकिता आदि छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डॉ. गिरिराज भोजक ने बसंत पंचमी का महत्व बताते हुए ज्ञान, कला और संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. गिरधारीलाल शर्मा, खुशाल जांगिड़, डॉ. देवीलाल कुमावत सहित अन्य शिक्षक गण व छात्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की संयोजक डॉ. आभा सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिता जैन ने किया।

 

 

Share:
Latest News