JVBI
JVBI Assistant
Online • Reply in 1 min
Enquiry Now
NAAC A Grade
ISO 9001:2015
34+ Years of Excellence
Apply Online
Call : 9461239683

Enquire Now

Our team will contact you shortly.

️ +91
3 + 6
Back to News
General

भगत सिंह जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

भगत सिंह जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

भारतीयों की अन्तरात्मा जगाने में सहायक था भगत सिंह का बलिदान- प्रो. त्रिपाठी

लाडनूँ, 28 सितम्बर 2023।जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में सरदार भगतसिंह जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 28 सितम्बर 1907 को जन्मे भारतमाता के लाड़ले वीर सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने भारतीय स्वतंत्रता की वास्तविक आधारशिला रखी थी। उनका बलिदान न केवल भारतीय स्वतंत्रता प्राप्ति में सहायक रहा, अपितु ने सोए हुए भारतीयों की अंतरात्मा को जगाने का भी कार्य भी किया था। उन्होंने इस अवसर पर भगत सिंह द्वारा अपनी माता से आखिरी वार्तालाप के संदेश को समूचे देश के लिए मिसाल बताया तथा कहा कि महज 23 वर्ष के अल्पकालीन जीवन में हंसते-हंसते प्राणों का सहज उत्सर्ग करने वाले भगतसिंह का नाम भारतीय जनमानस में सदैव आदर सम्मान के साथ लिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. रेखा तिवाड़ी ने भगतसिंह को शौर्य, साहस एवं निडरता का प्रतीक व युवा वर्ग के लिए प्रेरक बताया। कान्ता सोनी, मीनाक्षी भंसाली, मुस्कान बल्खी ट्विंकल भंसाली, सुनीता काजला आदि छात्राओं ने भगत सिंह के प्रति श्रद्धा भाव से प्रस्तुत किए। व्याख्याता प्रेयस सोनी ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अभिषेक चारण ने किया। अंत में डॉ. प्रगति भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मधुकर दाधीच, श्वेता खटेड़, प्रेयस सोनी, अनूप कुमार, देशना चारण, घासीलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share:
Latest News