एनसीसी की गर्ल्स बटालियन की भर्ती में छात्राएं दौड़ी

लाडनूँ, 12 नवम्बर 2021। जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय में संचालित एनसीसी की 3राज गर्ल्स बटालियन में शुक्रवार को नई भर्ती के लिए छात्राओं से दस्तावेज संकलन के साथ दौड़ करवाई गई और मौखिक परीक्षा ली गई। जाएगी। लेफ्टिनेंट आयुषी शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग एवं आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय की समस्त संकाय की छात्राओं के एनसीसी चयन के सम्बंध में भर्ती की इच्छुक छात्राओं से उनकी अंकतालिका, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, फीस चालान एवं बैंक पासबुक की दो-दो फोटोप्रतियां, खेल या सांस्कृतिक प्रतियेागिताओं सम्बंधी प्रमाण पत्र एवं परिवार से आर्मी में होने या सेवानिवृत होने के प्रमाण आदि के संकलन सहित उनकी दौड़ करवाई गई तथा साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद चयनित छात्राओं की सूची जोधपुर में इस बटालियन के उच्चधिकारियों को भेजी जाकर उससे अंतिम चयन किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, लेफ्टीनेंट आयुषी शर्मा एवं कोच अजयपालसिंह उपस्थित रहे।

Read 6317 times

Latest from